April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बच्चों को बताया स्वस्थ रहने के गुण

बच्चों को बताया स्वस्थ रहने के गुण
महुआ। रेणु सिंह
विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अखिल भारतीय प्रमुख श्री भोलानाथ गुप्ता जबलपुर मध्य प्रदेश का शुभागमन ज्ञान ज्योति गुरुकुलम में हुआ। उन्होंने बच्चों को कैसे बीमार ना पड़े। इसके गुण सीखाएं।
पढ़ाई में कैसे आगे जाए और कैसे माता-पिता का नाम इस दुनिया में रोशन करें। भारत को कैसे आगे ले जाएं। इसके गुण सिखाए। भोलानाथ गुप्ता कई वर्षों से अलग-अलग संस्थानों में सेवा देते हुए राष्ट्रके लिए लगे है। वे इस समय आरोग्य भारती मध्य क्षेत्र संयोजक, विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम अखिल भारतीय प्रमुख है। जिनका मुख्यालय जबलपुर है। पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक, प्रांत सेवा प्रमुख, प्रांत संगठन मंत्री सेवा भारती, दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.