April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हज्जिन शाहिदा , हाजी नौशाद और हज्जिन पाकीज़ा ने अल्लाह के हुजूर शुकराने का किया आयोजन ।

हज्जिन शाहिदा , हाजी नौशाद और हज्जिन पाकीज़ा ने अल्लाह के हुजूर शुकराने का किया आयोजन ।

हज मोमिन को बखीली, घमंड, मनुष्यता में अंतर को दूर करता है / मौलाना नजीर आलम नदवी

ईमान मोमिन की जान है और नमाज अम्ली इबादत इसलिए ईमान की हिफाजत करें/ मौलाना अबू नसर मिस्बाही

नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी
वैशाली हज्जिन शाहिदा खातून, हज्जिन पाक़ीज़ा खातून एवं हाजी नौशाद आलम उर्फ गुड्डू बाबू हज से अपने घर रसूलपुर फतह सुमेरगंज डेयोढी प्रखंड चेहरा कालां वैशाली पहुंचने पर अल्लाह के हुजूर शुक्राने का प्रोग्राम का किया भाव आयोजन जहां अतिथियों को घर बुलाकर बेहतर ढंग से खाने पीने रहने सहने का इंतजाम कर मेहमानों की मेहमान नवाजी मोहम्मद इशतेयक, भाई रिंकू, शम्स आज़म , मोहम्मद अशरफ , नाहिदा अफरोज , सबा परवीन, अफसर आजम ,मोहम्मद फाएजून , रूहुल आजम ,मोहम्मद अली ,मोहम्मद शादान ,मोहम्मद सुफियान, मोहम्मद रिजवान ,इनाया फातिमा इत्यादि ने भरपूर मेहमानों को खिलाया पिलाया । इस अवसर पर मौलाना नजीर आलम नदवी प्रधानाचार्य मदरसा अहमदिया अबाबकपूर वैशाली ने कहा कि हज मोमिन को मुख्य रूप से बखीली , घमंड ,मनुष्यता में अंतर , और रंग रूप के भेदभाव को मिटाकर समानता का पाठ पढ़ाता है । मौलाना अबू नसर मिस्बाही प्रधानाचार्य मदरसा फैजाने हुसैन सिमरवाड़ा चक शाहबाजपुर ने कहा कि दुनिया में लाखों धर्म है मगर इसलाम अनोखा और मुहब्बत का धर्म है और हज हाजी को ख़ुदा को एक होने का पाठ पढ़ाता है तथा नबी ए पाक की रिसालत इकरार और अल्लाह के रसूल होने का यकीन दिलाता है इन्होंने अपने वक्तम में यह भी कहा कि कि मोमिन की शान यह है कि अमली इबादत नमाज ,रोजा ,हज, जकात की अदायगी से पहले इमान की हिफाजत करें इसलिए कि ईमान मोमिनो की जान भी है और उसकी शान भी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से चेहरा कलां प्रखंड प्रमुख अशोक राय, पूर्व मुखिया नौशाद आलम, राजद के वरिष्ठ नेता फूल हसन अंसारी,राजद जिला वैशाली महा सचिव सरफराज एजाज, हाजी अब्दुल कैयूम, अब्दुल गफूर मंसूरी , मोहम्मद मोनीफ अंसारी, मोहम्मद जलील अंसारी , फ़ीरोज़ अंसारी, मोहम्मद सादिक, नसीम अहमद कम्मल छपरा, हाजी नेजाम अंसारी समेत हजारों मेहमान उपस्थित होकर हज की मुबारकबाद पेश किया और नेक दुआएं लीं साथ ही तोहफा के तौर पर कुजूर और जमजम भी पेश किए प्रोग्राम की अध्यक्षता मौलाना गुलाम मुस्तफा नूरी ने की संचालन पत्रकार एवं उर्दू कवि एजाज आदिल शाहपुरी प्रखंड चेहरा कलां वैशाली ने की सभा की समाप्ति हाजी नौशाद की धन्यवाद ज्ञापन के बाद हुआ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.