April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कन्हौली खेल मैदान में अंडर 14 गर्ल्स ट्रायल का आयोजन 22 एवं 23 जुलाई को किया जाएगा।

 

 

बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में वैशाली जिले के कन्हौली खेल मैदान में अंडर 14 गर्ल्स ट्रायल का आयोजन 22 एवं 23 जुलाई को किया जाएगा। उक्त आशाय की जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संस्था के तत्वावधान में ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से लड़कियां शामिल होंगी। तथा उनका ट्रायल होगा। ट्रायल के पश्चात चयनित लड़कियों का 3 सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण कन्हौली में दिया जाएगा । तत्पश्चात चयनित लड़कियों का बिहार टीम बनाया जाएगा जो नेशनल खेलेंगी । कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु 21 सदस्यों की आयोजन समिति बनाई गई है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट अंसा सिंह, रजनी अलंकार , राकेश प्रकाश सिंह, बिहार झारखंड के कोच राजेश कुमार सिंह ,ज्ञबृजेंद्र कुमार पप्पू, मनोज गुप्ता, नवल सिंह, गुड्डू शुक्ला, गणेश शुक्ला ,रवि चौधरी, रोशन सिंह ,कन्हाई झा, निशी सिंह, राहुल कुमार, सारिका कुमारी, शोभा शुक्ला, मनोज पटेल, कन्हौली के मुखिया दिलीप पासवान, अभिमन्यु सिंह, मुकेश मनी, वैशाली जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव रविंद्र सिंह, फुटबॉल खिलाड़ी प्रोफेसर वेद प्रकाश पटेल को शामिल किया गया है। जिनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ट्रायल का सफल आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.