April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वरिष्ठ प्रकाश सिल्वल को प्रधान मंत्री नेपाल केपी शर्मा ओली के न्यूज कॉर्डिनेटर नियुक्त होने पर बिहार से वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण कुमार ने दिया बधाई!

वरिष्ठ प्रकाश सिल्वल को प्रधान मंत्री नेपाल केपी शर्मा ओली के न्यूज कॉर्डिनेटर नियुक्त होने पर बिहार से वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण कुमार ने दिया बधाई!

सार्क जर्नलिस्ट फोरम नेपाल के अध्यक्ष और नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश सिल्वल को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपना न्यूज कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है। इस आशय की जानकारी मिलते ही सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर बिहार के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण कुमार ने फोन कर बधाई दिया।
ज्ञातव्य है कि प्रकाश सिल्वल नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार है और नेपाल के नेशनल न्यूज एजेंसी के सीनियर रिपोर्टर के रूप कार्यरत है। इसी वर्ष जनवरी 2024 में इन्हें मानवाधिकार टुडे और सार्क जर्नलिस्ट फोरम द्वारा वैशाली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समारोह में सम्मानित किया गया था। पिछले महीने 1 जून को नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति विधा देवी भंडारी एवं 2 जून को नेपाल के उप प्रधान मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ के कर कमलों द्वारा उद्घाटित अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकार सम्मेलन में भी उनकी अहम भूमिका रही थी। 15 जून को सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर बिहार के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण कुमार के नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय समारोह अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए पहुंचने
पर प्रकाश सिल्वल ने इनका भव्य स्वागत किया था। प्रकाश सिल्वल नेपाल में एजुकेशन जर्नलिस्ट फोरम के अध्यक्ष भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.