निशुल्क नेत्र जांच और परामर्श शिविर का आयोजन
निशुल्क नेत्र जांच और परामर्श शिविर का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय अक्षयवट राय महाविद्यालय में गुरुवार को नेत्र जांच सह परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने लाभ लिया।
शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय कृषि शिक्षा विशेषज्ञ डॉ अभय नाथ सिंह, कॉलेज के प्रभारी प्रचार्य डॉ पहवारी लाल यादव आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यहां जांच मेदांता हॉस्पिटल के सौजन्य से किया गया। इसमें ब्लड प्रेशर ,ब्लड शुगर, वजन आदि की जांच के साथ नेत्र जांच किया गया। वहीं लोगों को उचित परामर्श भी दिए गए। इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों ने सहयोग किया।
