वन पदाधिकारी, सैकड़ों पौधे लगाकर लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश
पर्यावरण जल एवं वायु परिवर्तन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जिला वन पदाधिकारी, सैकड़ों पौधे लगाकर लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश
महुआ। रेणु सिंह
पर्यावरण जल एवं वायु परिवर्तन विभाग की ओर से आयोजित 75वां वन महोत्सव के मौके पर यहां वैशाली उच्चत्तर विद्यालय में समारोह आयोजित कर सैकड़ों छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। इसके साथ ही बच्चों में पौधे का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन वन प्रक्षेत्र जंदाहा की ओर से किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला वन पदाधिकारी अमित कुमार ने लोगों को जलवायु परिवर्तन को लेकर पर्यावरण संरक्षण करने और पौधे लगाने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि वैशाली जिले में वृक्षों की संख्या काफी कम है। यह चिंता की विषय है। इसे दूर करने के लिए हम सभी लोगों को आगे आना होगा। इसके लिए हम सभी को पौधे लगाने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के लिए भी वन विभाग द्वारा पौधारोपण करने के लिए योजना लाई गई है। मौके पर उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरभ सुमन ने स्कूली छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन एवं पर्यावरण जीवन के मुख्य आधार है। इससे ऑक्सीजन, छाया, फल तो मिलती ही है यह बारिश का मुख्य आधार है। उपसभापति रोमी यादव, स्कूल के प्रभारी प्राचार्य डॉ रामबालक राय ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह हम लोग बारिश के लिए परेशान है। इसका मुख्य कारण वृक्षों का कम होना है। जीवन के आधार जलवायु को अनुकूल करने के लिए सभी को पौधे लगाने होंगे। यहां स्कूल में अशोक, महोगनी, आमला, अमरूद, शरीफा आदि के पौधे लगाए गए। वही लगाए गए पौधे का नाम भी दिया गया। कार्यक्रम के मौके पर नाप के विभिन्न वार्ड पार्षद, शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को लेकर स्कूली बच्चों में उत्साह दिखा। आगंतुकों का स्वागत जंदाहा वन प्रक्षेत्र के पदाधिकारी सुनील कुमार ने गुलदस्ता और पौधे देकर किया।
