सड़क किनारे लटके विद्युत तार घटना को दे रहे आमंत्रण महुआ। रेणु सिंह
सड़क किनारे लटके विद्युत तार घटना को दे रहे आमंत्रण
महुआ। रेणु सिंह
हाजीपुर में हाई टेंशन तार से ट्रॉली को सट जाने पर 9 कावड़ियों की मौत से विद्युत विभाग को सीख लेने की जरूरत है। महुआ हाजीपुर स सहित विभिन्न हाईवे पर लटके विद्युत तार घटना को आमंत्रण कर रही है। जबकि इसे बदलने की दिशा में विभाग का कोई सार्थक प्रयास नहीं हो रहा है।
सोमवार को यहां कांग्रेस नेता संजय मिश्रा, झरी राय, एसयूसीआई के ललित कुमार घोष, विश्वनाथ साहू, एआईएसफ के प्रकाश प्रियदर्शी, बच्चा बाबू, सफदर इरशाद आदि ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा पुराने पोल और तार को दुरुस्त करने का काम नहीं किया जा रहा है। हाईवे किनारे पुराने छोटे पोलों पर लटके तार से बिजली सप्लाई हो रही है। जिससे हमेशा घटना के संभावना बनी रहती है। महुआ हाजीपुर स्टेट हाईवे पर गांधी चौक, मंगरू चौक, फुलवरिया, रानीपोखर, बेलकुंडा सहित विभिन्न जगहों पर छोटे पोल पर लटके तार से बिजली सप्लाई हो रही है। इसी तरह महुआ मुजफ्फरपुर रोड, महुआ ताजपुर रोड, महुआ देसरी रोड, महुआ पंचमुखी चौक से चकसिकंदर रोड आदि पर तार लटके हैं। जबकि हाईवे किनारे लंबे पोल से कोवर तार द्वारा बिजली सप्लाई करनी है। गांव में तो बिजली के तार पोल का और बुरा हाल है। कहीं टूटे पोल से बिजली सप्लाई की जा रही है तो कहीं जर्जर तार लगाया गया है। जिसके कारण हल्की हवा और बारिश में तार पोल टूटने के कारण बिजली समस्या आती है। सड़क से जब बड़ी-बड़ी बसें लगेज लेकर निकलती है तो छोटे-छोटे पोलो पर लटके तार से उन्हें काफी बच के चलना पड़ता है। कई बार बड़ी गाड़ियों की लगेज स्पर्श से तार पोल भी टूटे हैं।
