April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मौसम ने दिया साथ तो बाबा बटेश्वर नाथ जाने वाले कांवड़ियों को लगे पंख

मौसम ने दिया साथ तो बाबा बटेश्वर नाथ जाने वाले कांवड़ियों को लगे पंख
महुआ से बाबा बटेश्वर नाथ धाम पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे एक लाख श्रद्धालु, श्रद्धालुओं में 80 फीसद महिलाएं हुई शामिल
महुआ। रेणु सिंह
सावन की तीसरी सोमवारी पर महुआ से 14 किलोमीटर दूर बाबा बटेश्वर नाथ धाम धंधुआ के लिए हिंदू दिग्विजय कावड़ यात्रा निकली। इस कावड़ यात्रा में तकरीबन एक लाख श्रद्धालु शामिल हुए। जिसमें महिलाओं की संख्या 80 फीसद रही।
यहां गांधी मैदान में बड़े टैंकर पर पहलेजा धाम से दक्षिण वाहिनी गंगाजल मंगाया गया था। श्रद्धालु एक भोर से गांधी मैदान में पहुंचकर गंगाजल उठाया और पंडितों से संकल्प कराकर बाबा बटेश्वर नाथ के लिए रवाना हुए। यह सिलसिला सुबह के 8 बजे तक चलता रहा। कावड़ियों की सैलाब से महुआ और बाबा बटेश्वर नाथ 14 किलोमीटर की दूरी एक हो गया। रास्ते में विभिन्न वाहनों पर कलाकारों का कार्यक्रम होता देख श्रद्धालु उमंग, उत्साह और भक्ति के बीच आगे बढ़ रहे थे। इस बीच हर हर बम बम, बोल बम, भोले बाबा पार करेगा, बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर है, ओम नमः शिवाय आदि के नारे गूंज रहे थे। रास्ते में सड़क के दोनों और श्रद्धालुओं की टोली कावड़ियों की सैलाब को देखने के लिए खड़ी थी। जगह-जगह पर कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाए गए थे। जिसमें ठंडा जल, शरबत, बिस्कुट, फल, दवा आदि दिए जा रहे थे। कांवड़ियों की सेवा में लोग पूरे तन मन से लगे थे। वहीं बाबा बटेश्वर नाथ में कई भंडारे का भी प्रबंध था। कबड्डी की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस के जवानों की तैनाती भी की गई थी। कांवड़ियों के साथ हिंदू जागरण मंच के विनोद यादव सहित कमेटी के सदस्य भी चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.