हाजीपुर-महनार सड़क की मरम्मत करवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा
आज हाजीपुर ज़िला मुख्यालय में युवा राजद के प्रदेश महासचिव निर्दोष यादव ने वैशाली के ज़िलाधिकारी यशपाल मीणा को हाजीपुर-महनार सड़क की मरम्मत करवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा मिडीया से बात करते हुए निर्दोष यादव ने बताया की हाजीपुर-महनार मुख्य सड़क जिससे लाखों की संख्या में लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं सड़क की स्थिति बद से बदतर बनी हुई हैं सड़क जिस कारण स्कूली बच्चे, दैनिक यात्री और मरीज़ों को आने-जाने में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है सड़क में बड़े-बड़े गड्डे बन गये है बारीश होने पर गड्डों में पानी भर जाता है जिससे दुर्घटना की स्थिति हो जाती है आज हमने ज़िलाधिकारी साहब को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा है ताकी विभाग की आँख खुले और लोकहित में जल्द से जल्द सड़क की मरम्मती हो
मौक़े पर राकेश रमण चौबे,बलराम गिरी ,शदान खान,निक्कू यादव,राजेश राम,डा.अरूण सिंह,अजय यादव मौजूद थे
