April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उच्च विद्यालय बेलवरघाट में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया ।

उच्च विद्यालय बेलवरघाट में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया ।
‌ ‌ जहां हरियाली है, वही खुशहाली है । पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ। इस उद्देश्य के साथ गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने औषधीय पौधों के साथ विभिन्न प्रकार के फूल के पौधे लगाये। यूथ क्लब के सदस्यों द्वारा समर कैंप के अंतर्गत बनाए गए पोषण वाटिका की साफ सफाई भी की गई। बच्चों ने पूरी लगन के साथ पोषण वाटिका की सफाई के साथ पौधे लगायें। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रभारी कुमार चंदन ने कहा कि आज के समय में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण को खतरा पहुंच रहा है, इसलिए वृक्ष लगाना जरूरी है। शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने समर कैंप में निर्माण किए गए पोषण वाटिका में औषधीय पौधे लगाए। इन्होंने कहा कि वास्तव में वृक्ष हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। एक वृक्ष सौ पुत्र समान ।हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन, शादी सालगिरह एवं अन्य खुशी के मौके पर एक पौधे जरूर लगाना चाहिए। आज के समय में हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो गया है, जिसके कारण इस पृथ्वी पर रहने वाले जीव जंतुओं एवं मनुष्य के लिए खतरा है। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई पर रोक लगाने की जरूरत है ।यदि हम एक पेड़ काटते हैं तो उसके बदले हमें दूसरा पेड़ जरूर लगाना चाहिए। वृक्ष लगाने के साथ-साथ हमारा यह दायित्व है कि उसकी देखभाल करें ताकि वह पौधा बड़ा होकर पर्यावरण संरक्षण में मदद कर सके। इस अवसर पर सीमा कुमारी ,नीतू कुमारी ,रामबाबू राम ,सुरभि कुमारी, जय कृष्ण पाठक, मोहम्मद जमालुद्दीन , राहुल कुमार चौधरी ,अजीत कुमार, पूर्णिमा कुमारी, ऋतुराज, सुषमा कुमारी, पूजा रानी , पंकज कुमार एवं टुनटुन कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.