April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पंचमुखी चौक पर अस्पताल का हुआ उद्घाटन

पंचमुखी चौक पर अस्पताल का हुआ उद्घाटन
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के पंचमुखी चौक कोल्ड स्टोर के पास एम एम बच्चा हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन। इस मौके पर लोगों ने अस्पताल को स्वच्छ और गरीबों की सेवा भाव से कार्य करने कि लोगों ने दी नसीहत। इस मौके पर अस्पताल भवन का उद्घाटन साई हॉस्पिटल के डॉ अखिलेश कुमार तथा मुखिया संजीत कुमार ने फीता काटकर किया। वही मंच का उद्घाटन डॉ अखिलेश कुमार, मुखिया संजीत कुमार के अलावा व्यापारी संघ के अमर कुमार गुप्ता, समाजसेवी बृजेश पटेल, उत्कर्ष कुमार बच्चा आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर डा महेश चौधरी, डॉ केसी विद्यार्थी, डॉ मो शमीम अंसारी, जगन्नाथ चौधरी, अजय भूषण दिवाकर, प्रो वेद प्रकाश पटेल, कपिल देव राय आईटीआई के निदेशक रामनाथ यादव, प्रकाश प्रियदर्शी, समाजसेवी सत्येंद्र कुमार, सभापति नवीन चंद्र भारती, पूर्व उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार राय आदि उपस्थित थे। आगन्तुकों का स्वागत अस्पताल संचालक डॉ मनोज और डॉ मंदाकिनी ने की। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधा से लैस यह अस्पताल बच्चा और माताओ के लिए वरदान साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.