April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रीपेड मीटर के खिलाफ भाकपा माले-ऐपवा कार्यकर्ता समस्तीपुर की सड़क पर आवाज बुलंद की

समस्तीपुर की सड़क से लेकर लोकसभा तक उठा प्रीपेड मीटर के खिलाफ आवाज- सुरेंद्र

*लोकसभा में भाकपा माले के आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने प्रीपेड मीटर पर रोक की मांग आसन से की*

प्रीपेड मीटर के खिलाफ भाकपा माले-ऐपवा कार्यकर्ता समस्तीपुर की सड़क पर आवाज बुलंद की

समस्तीपुर,7 अगस्त 2024

भाकपा माले के आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने मंगलवार को लोकसभा में प्रीपेड मीटर को जनता का खून चुसने वाला बताकर इस पर रोक लगाने की मांग की तो वहीं दूसरी ओर प्रीपेड मीटर को त्रुटिपूर्ण बताते हुए भाकपा माले की महिला संगठन ऐपवा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बंदना सिंह के नेतृत्व में समस्तीपुर की सड़क पर उतर कर प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने की मांग मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री से की।
मंगलवार को प्रीपेड मीटर के खिलाफ सड़क से सदन तक आवाज बुलंद किया गया। भाकपा माले के आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने प्रीपेड मीटर को त्रुटिपूर्ण बताते हुए इसे जनता का खून चुसने वाला कहकर बंद करने की मांग लोकसभा में की वहीं दूसरी ओर भाकपा माले एवं ऐपवा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष बंदना सिंह के नेतृत्व में अपने-अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर विवेक विहार मुहल्ला एवं काशीपुर में सड़क पर उतर कर आंदोलन किया।
ऐपवा नेत्री ने इस दौरान एक नुक्कड़ पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर त्रुटिपूर्ण है। लगातार मीटर तेज चलने की शिकायत मिल रही है। इसके अलावे सर्वर डाउन रहने पर रिचार्ज नहीं होना, रिचार्ज रहने के बाबजूद बिजली आपूर्ति बंद हो जाना, 15-15 दिन तक बिजली खपत व अन्य जानकारी मीटर में अपडेट नहीं होना, खराबी आने एवं बिल में गड़बड़ी का स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं होना, रिचार्ज मैसेज नहीं आना, शाॉट लगने पर मीटर का औभरलोड हो जाना, रिचार्ज एमाउंट एवं बिल में अंतर होना आदि कई गड़बड़ियां मीटर में मौजूद बताकर ऐपवा नेत्री ने इस पर रोक लगाने की मांग मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री से की।
भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सह विधुत सुधार संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रीपेड मीटर पर रोक की मांग को लेकर जारी धारावाहिक आंदोलन को जायज बताते हुए इस मुद्दे को लोकसभा में भाकपा माले सांसद द्वारा उठाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रीपेड बंद होने तक संघर्ष जारी रखने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.