April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सीआईएफ जवान की निधन पर लोजपा रामविलास के नेताओं ने परिजनों से मिल शोक जताया ।

सीआईएफ जवान की निधन पर लोजपा रामविलास के नेताओं ने परिजनों से मिल शोक जताया ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर ( वैशाली ) जिले के चेहरा कला प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुर अररा, शेखपुरा निवासी 92 बैच के सीआई एफ के जवान 50 वर्षीय तपेश्वर पासवान का राची में लम्बी बीमारी के बाद पिछले दिनों निधन हो गया था। ईसकी सूचना लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार माननीय चिराग पासवान जी को मिली,उन्होंने गहरा दुःख प्रकट किया । पांच सदस्यीय शिष्ट मंडल में पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह लोजपा रामविलास के वरीय नेता अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्ष्ता में शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया।साथ ही साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सह वैशाली जिला प्रभारी अशरफ अंसारी से मोबाईल पर बात कराई गई ।उन्होने भी गहरी संवेदना प्रकट किया ।शिष्ट मंडल में प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान , छात्र लोजपा जिला अध्यक्ष श्रीकांत कुमार पासवान, जिला महासचिव धर्मवीर यादव , कर्मचारी यूनियन जिला अध्यक्ष राकेश पासवान ,चेहरा कला प्रखंड अध्यक्ष मदन पासवान,संजीव कुमार,देवेंद्र पासवान , संजय पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.