April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में पावर ग्रिड निर्माण के लिए सरकार को भेजा गया प्रस्ताव।रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ में पावर ग्रिड निर्माण के लिए सरकार को भेजा गया प्रस्ताव।रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर वैशाली जिले के महुआ में बिजली समस्या बहुत जल्द दूर सकती है। इसके लिए विभाग द्वारा सरकार को पावर ग्रिड निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। महुआ विधायक डा. मुकेश रौशन की पहल पर विभाग ने यह प्रस्ताव सरकार के पास भेजा है। बताते चले कि विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान विधायक डॉ मुकेश रौशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर महुआ में बिजली की समस्या का मुद्दा उठाया था और एक ज्ञापन भी दिया था। ज्ञापन में इन्होंने महुआ विधानसभा क्षेत्र में विद्युत की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया था कि जंदाहा ग्रिड सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति 33 केवी लाइन के माध्यम से विद्युत शक्ति उप केंद्र (33/11 केवी)
महुआ, पिरोई, समसुद्दीन, चेहराकला, डभैच्छ, पातेपुर, मौदह चतुर, जंदाहा, डीह बुचौली, पटोरी, भताही एवं देसरी में की जाती है। जंदाहा ग्रिड सब स्टेशन से निकाले जाने वाले 33 केवी लाइन की दूरी विद्युत शक्ति उपकेंद्र महुआ, पिरोई, समसुद्दीन, चेहराकला, डभैच्छ एवं पातेपुर की दूरी क्रमशः 32 किमी, 40 किमी, 42 किमी, 35 किमी एवं 38 किमी है। लाइन की दूरी अधिक होने के कारण लाइन मैनेजमेंट का कार्य कभी-कभी ससमय निष्पादन नहीं होता है। महुआ विधायक ने मुख्यमंत्री से इस विषय पर बात करते हुए महुआ बाजार के आसपास एक पावर ग्रिड स्टेशन 132 केवी के निर्माण की दिशा में कार्रवाई का आग्रह किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.