पृथ्वी दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गयी.
पृथ्वी दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गयी.
गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में पृथ्वी दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने कहा कि आज पृथ्वी दिवस है । हम लोगों को पृथ्वी के संरक्षण के लिए कार्य को करने की जरूरत है । जिस पृथ्वी पर हम रहते हैं ,जीव जन्तुओं का भी आवास है। पृथ्वी के प्रदूषित होने से मानव जीवन के साथ जीव जंतुओं के लिए भी खतरा उत्पन्न हो जायेगा । शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलायी । उपस्थित लोगों ने यह शपथ लिया कि कचरा न फैलाकर पृथ्वी की मदद करेंगे। कम से कम पानी का उपयोग करूंगा और पेड़ पौधे लगाऊंगा । एकल यूज प्लास्टिक का वहिष्कार करूंगा । अपने आसपास ,विद्यालय एवं घर की सफाई पर विशेष ध्यान रखूंगा। नदी एवं तालाब के पानी को प्रदूषित होने से बचाऊंगा। जमा कचरे का उपयोग करके आवश्यक वस्तुओं का निर्माण करूंगा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सफाई अभियान चला कर प्रांगण में फूल लगाए । इस अवसर पर सीमा कुमारी, कुमार चंदन, नीतू कुमारी, उमेश कुमार ,रामबाबू राम ,उमेश कुमार प्रसाद सिंह ,सुरभि कुमारी, जय कृष्ण पाठक ,राहुल कुमार चौधरी, मोहम्मद जमालुद्दीन, पूर्णिमा कुमारी ,ऋतु राज ,सुषमा कुमारी ,पूजा रानी एवं पंकज कुमार उपस्थित रहे।
