April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पृथ्वी दिवस पर हरियाली महोत्सव मना

पृथ्वी दिवस पर हरियाली महोत्सव मना
महुआ। रेणु सिंह
स्कूली छात्राओं ने पेंटिंग बनाकर लोगों को हरियाली का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को पौधे लगाने और उसे बचाने के लिए जागरूक किया। इस जागरूकता के तहत उन्होंने हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधे लगाने की नसीह दी।
महुआ के संत कबीर नीलकंठपुर उच्चत्तर विद्यालय मे प्रभारी प्रधानाचार्य अजीत कुमार पप्पू और उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में प्राचार्ज मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में हरियाली महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संतुलन से संबंधित विभिन्न स्लोगन पर नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि अगर धरती के साथ जीवन को बचाना है तो पेड़ पौधे को लगाना है। उन्होंने पेंटिंग के जरिए दिखाया कि पर्यावरण से ही बादल बनते हैं और बारिश होती है। धरती पर जल है तो हरियाली है और उसे आधारित जीवन है। पेंटिंग में उन्होंने पर्यावरण पर हो रहे अत्याचार को भी दिखाया। छात्र-छात्राओं ने दिखाया की धरती पर संतुलन बनाए रखने के लिए पर्यावरण को बचाना बहुत जरूरी है। शाहपुर चकूमर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पर्यावरण को बचाने और पौधारोपण करने के लिए विभिन्न माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें छात्र-छात्राओं द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही है। वही अजीत कुमार पप्पू ने बताया कि छात्र-छात्राओं द्वारा पौधारोपण भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.