April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया।

जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया।

एश्योरिंग एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत सम्राट भवन , बक्सर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन श्रम अधीक्षक बक्सर संजय कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी समीर कुमार ,वार्ड पार्षद अंजू सिंह , जीविका के प्रभात रंजन एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला समाज की सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्रम अधीक्षक ने कहा कि हम सभी सामूहिक प्रयास से बाल श्रम जैसे सामाजिक बुराई को खत्म कर सकते हैं । विभाग लगातार इस दिशा में प्रयास कर रहा है । संस्था द्वारा मैपिंग कर विभाग को सूचना दी जाती है तत्पश्चात धाबा दल के माध्यम से बच्चों को रेस्क्यू कराया जाता है। इस अवसर पर बाल संरक्षण पदाधिकारी समीर कुमार ने कहा कि चाइल्ड हेल्पलाइन, संस्थान एवं बाल संरक्षण इकाई मिलकर बच्चों की समस्याओं पर कार्य करेंगे । उन्होंने कहा कि बच्चों पर हो रहे अत्याचार को हम सभी को मिलकर खत्म करना है। समाज से बाल विवाह जैसे सामाजिक बुराई को खत्म करना है । इस दिशा में हम सभी सामूहिक प्रयास करेंगे। वार्ड पार्षद अंजू सिंह ने कहा कि आज भी बच्चे शोषण के शिकार हो रहे हैं तथा बाल विवाह हो रहा है, जो सभ्य समाज के लिए एक धब्बा है। जिन्हें हम सभी को मिलकर खत्म करना है। इस अवसर पर जीविका के प्रभात रंजन ने कहा कि बक्सर जिले के अंदर जीविका के प्रत्येक समूह को निर्देशित किया जाएगा कि अपने सत्र में , अपनी बैठकों में बाल विवाह बाल , बाल श्रम जैसे मुद्दों की चर्चा करें तथा लोगों को जागरूक करें। कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए इनसरिंग एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन के डायरेक्टर सह सचिव स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम भारत के 400 जिलों में 200 संस्थाओं के माध्यम से चलाई जा रही है ताकि भारत के अंदर से बाल विवाह जैसी बुराई , बाल श्रम जैसी बुराई, बाल व्यापार जैसी बुराई एवं बाल यौन शोषण जैसे मुद्दों से बच्चों को सुरक्षित किया जा सके। बच्चों को पढ़ने लिखने का अवसर मिले तथा वह देश के अच्छे नागरिक बने इस दिशा में सभी संस्थाएं मिलकर प्रयास कर रही हैं उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों से इस मुद्दे पर सहयोग मिल रहा है और हम सभी सामूहिक प्रयास से बक्सर जिला को बाल विवाह मुक्त जिला एवं बाल श्रम मुक्त जिला बनाने का प्रयास करेंगे । इस अवसर पर कार्यक्रम के अजीत कुमार, कार्यक्रम प्रबंधक पवित्र कुमार, डिंपल कुमारी , मुकेश कुमार ने अपनी बातों को रखा । कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार भारती ने किया। कार्यक्रम में लोगों को संस्था सचिव द्वारा बाल विवाह मुक्त जिला बनाने हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में श्रम विभाग, जीविका, बाल संरक्षण इकाई,चाइल्ड हेल्पलाइन समेत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.