April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में स्वतंत्रता दिवस के तैयारी में जुटे स्कूली बच्चे।

महुआ में स्वतंत्रता दिवस के तैयारी में जुटे स्कूली बच्चे।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ ( वैशाली) नगर परिषद क्षेत्र के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस की मार्च पास्ट, परेड एवं सास्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा चल रही है।

महुआ स्थित गांधी मैदान में स्काउट एंड गाइड शिक्षक सुरेश जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अभ्यास किया ।इस अभ्यास में भाग लेने वाले विद्यालय में आदर्श पब्लिक स्कूल, सुरतपुर, राजेंद्र प्रसाद स्कूल ,हाई स्कूल महुआ ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरीगम्मा, उत्क्रमित कन्या विद्यालय, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल महुआ के बच्चों ने भाग किया। इसमें सक्रिय रूप से कौशल कुमार, कृष्ण मोहन ,चंदन, सुजीत, राकेश तथा अन्य शिक्षकों ने भाग लिया। आदर्श पब्लिक स्कूल, सुरतपुर के प्राचार्य शंकर कुमार मालाकार ने बताया कि इन सभी विद्यालयों के छात्र छात्राएं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मार्च पास्ट सलामी, परेड एवं संस्कृति कार्यक्रम में भाग लेंगे ।भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार व सम्मान पत्र दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.