धोबौली में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया
धोबौली में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया
बिदुपुर।राघोपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिदुपुर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत सहदुल्लहपुर धोबौली में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपरान्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोबौली में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत औषधीय गुणों से भरपूर आंवला एवं शरीफा का पांच पौधा रोपण भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धोबौली डॉ अनीता सिंह, पैक्स अध्यक्ष ललन प्रसाद सिंह,अनंत सिंह एवं अजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि देश की आजादी अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सशस्त्र बलों की जरूरत अनिवार्य रूप से पड़ती है ठीक उसी प्रकार पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधे की जरूरत पड़ती है यदि सशस्त्र जवान बॉर्डर पर तैनात नहीं रहें हमारी आजादी क्षण में समाप्त हो जाएगी और पेड़ों से शुद्ध ऑक्सिजन मिलना बंद हो जाए तो समस्त जीवों की जीवन लीला रुक जाएगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू कर पर्यावरण संतुलन में अतुलनीय भूमिका निभाने का आग्रह किया है हम सभी मिलकर अभियान को गतिशील रखते हुए पर्यावरण अनुकूल पौधे रोपित कर आने वाली पीढ़ी को बेहतर कल,शुद्धऑक्सिजन देने का प्रयास करेंगे। श्री सिंह ने उपस्थित महत्वपूर्ण गणमान्य लोगों सहित जनसमूह के बीच 50 औषधीय पौधे का वितरण किया इस अवसर पर बच्चा सिंह,संजीव सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुनील सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, सुरेश सिंह, विकास कुमार, जितेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र ठाकुर, सुरेश सिंह,
