बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना
महुआ। रेणु सिंह
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को महुआ प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा बिहार को विशेष राज्य की दर्जा देने की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष झड़ी राय के नेतृत्व में और प्रदेश महासचिव डॉ मो अनवर के संचालन में महुआ के मंगरू चौक स्थित स्व श्रवण राय स्मारक स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया गया। इस मौके पर पार्टी के मो.मंसूर आलम ने बिहार सरकार को पंगु बताया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। कम्युनिस्ट के उत्कर्ष महाराज ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार को बिहारियो से प्रेम का मोह भंग हो गया है। मौके पर मो जमाल परवेज़, मसूधन सिंह, अशोक चौधरी, कृष्णा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
