April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नयागांव में आजादी का 78वां अमृत महोत्सव पर शान से फहराया तिरंगा-

नयागांव में आजादी का 78वां अमृत महोत्सव पर शान से फहराया तिरंगा-
संसू जागरण,नयागांव(सारण) नयागांव थाना क्षेत्र में आजादी का 78वें अमृत महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर नयागांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अनुपमा राय तथा उतर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखाप्रबन्धक ज्योति भरद्वाज ने ध्वजारोहण किया।नयागांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि,गणमान्य व्यक्ति तथा थाना के कर्मचारी मौजूद थे।वही स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भी ध्वजारोहण किया गया जिसमें गोगल सिंह इंटर कॉलेज के प्राचार्य अरुण तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।शहीद राजेन्द्र स्मारक नयागांव बाजार पर समाजसेवी दहाउर राय नेता, उप डाकघर नयागांव में सब पोस्टमास्टर मनोज कुमार झा,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वार्डन सुजाता कुमारी,डीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल महमूद चक में प्राचार्य अरुण कुमार यादव,राधिका प्रसाद मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य सरिता देवी,उप स्वास्थ्य केन्द्र में एडिसनल प्रभारी शिल्पी सिन्हा,उप डाकघर नयागांव में सब पोस्टमास्टर मनोज कुमार झा,महमूद चक में राजद नेता सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने ध्वजारोहण किया इस दौरान गोगल सिंह हाई स्कूल एवं डीएन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सोहन कुमार, बैजनाथ राम, ब्रजेश पटेल,अजय कुमार सिंह,हरिदयाल राय,सजला देवी,रोहित कुमार,रंधीर कु सिंह,जया कुमारी,बीरेंद्र सहनी,मो नुरैंन, करमचंद साह, सुमन यादव, संतोष कुमार, अजीत कुमार राम,तथा बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.