बी एस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मनाया राखी महोत्सव।
बी एस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मनाया राखी महोत्सव। रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
सहदेई बुजुर्ग (वैशाली) पहाड़पुर तोई ,अंधरावर चौक स्थित बीएस पब्लिक स्कूल की छात्र-छात्राओं एक दूसरे को राखी बांधकर राखी महोत्सव का आयोजन किया। संस्थान के निदेशक सुनील कुमार सिंह के संचालन में महोत्सव का आयोजन हुआ ।इस मौके पर छात्र छात्राओं द्वारा अपने शिक्षकों एवं सहपाठी छात्रों को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा सूत्र बांधकर आजीवन रक्षा करने का वचन लिया ।बताते चले की भारतवर्ष के पौराणिक इतिहास काल से ही सावन पूर्णिमा के दिन बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना करती है ।भाई भी अपने बहन को आजीवन रक्षा करने का वचन देता है ।इस परंपरा को जीवन्त रखने के लिए बीएन पब्लिक स्कूल के छात्राओं ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर राखी महोत्सव का आयोजन किया। छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा अपने सहपाठी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर, मिठाई खिलाकर उन्हें रक्षा कवच में बनाए रखने की कामना की ।इस मौके पर स्कूल के निदेशक सुनील कुमार सिंह ,अनिल कुमार सिंह, डॉ बी एन शर्मा ,भगवान प्रसाद साहू ,महुआ विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे डॉक्टर उमाशंकर निराला, शिक्षक दिनेश कुमार सिंह ,अरुण कुमार, शंभू कुमार, सुरेश कुमार के अलावा विद्यालय की छात्रा रीत,दिव्या, सुष्मिता, निशु, सानू, रितु ,खुशी, सोनी, अस्मिता ,सलोनी ,आराध्या, सुप्रिया , आंचल,प्रतिभा ,फातिमा, सोनाक्षी ,फरहत सहित अन्य सभी ने भाग लिया।
