April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इंद्रप्रस्थ रियल स्माइल फाऊंडेशन ने आयोजित की स्वास्थ्य , स्वैच्छिक रक्तदान शिविर ।

इंद्रप्रस्थ रियल स्माइल फाऊंडेशन ने आयोजित की स्वास्थ्य , स्वैच्छिक रक्तदान शिविर ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

बिदूपुर ( वैशाली ) प्रखंड क्षेत्र के चेचर स्थित इंद्रप्रस्थ स्कूल ऑफ साइंस के परिसर में इंद्रप्रस्थ रियल स्माइल फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच ,नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जो दोपहर से शुरू होकर शाम तक चला। जिसमें सैकड़ो लोगों ने नेत्र जांच तथा स्वास्थ्य जांच करवाया । रक्तदान शिविर में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने रुचि दिखाई। आधी आबादी ने यहां भी अपना जलवा बिखेरा।भारत ब्लैक बैंक के द्वारा 41 यूनिट ब्लड का संग्रह किया गया। अंत में संस्था के सचिव प्रशांत कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य रितेश कुमार ने डोनर के बीच शील्ड तथा प्रमाण पत्र का वितरण किया । आमजन को रक्तदान की महत्ता एवम संस्था में कार्य सभी पदाधिकारी का सम्मान किया। उन्हीं के अथक प्रयास के कारण यह कार्यक्रम सफल हुआ ।इस शिविर में विद्यालय प्रांगण में स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच के लिए अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल तथा PMCH के चिकित्सक दिग्विजय सिंह एवं उनकी टीम का आगमन हुआ। भारत ब्लड बैंक के द्वारा ब्लड डोनेट का कार्यक्रम संपन्न किया गया। रक्तदान का मुख्य उद्देश्य खून से संबंधित बीमारियां जैसे थैलेसीमिया, कैंसर आदि से पीड़ित मरीजों के लिए जीवनदान देना है। इस शिविर में बच्चें, बुजुर्ग तथा स्थानीय लोगों के साथ आस पास के गांवों के लोग भी पहुंचे, उन्होंने स्वास्थ्य जांच के पश्चात रक्तदान भी किया। विद्यालय के कर्मियों ने भी इस अवसर पर रक्तदान किया। इस आयोजन के सफल करने हेतु प्रधानाध्यापक रितेश कुमार, शिक्षकों में कंचन कुमारी, अंजली कुमारी, निधि कुमारी, सचिन कुमार, मनीष कुमार, अमर्त्य परमहंस, रोहित कुमार, शोभित राय, शिव रंजन कुमार, सम्पूर्ण सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.