April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ बाजार के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में धूम धाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व।

महुआ बाजार के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में धूम धाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व।

महुआ।महुआ अनुमंडल सह नगर परिषद बाजार समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन का पर्व धूम धाम से मनाया गया।इस दौरान बहनों ने भाईयो के कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना की।
जानकारी के अनुसार सोमवार को क्षेत्र के मिर्जानगर, शंकरपुर, गौसपुर चकमजाहिद,महुआ सिंहराय,पत्रकार चौक, मुरादपुर, सिंघाड़ा,बाबनघाट के साथ अन्य गांव में भाई बहनों का प्यार और स्नेह का त्योहार रक्षाबंधन का पर्व धूम धाम से मनाया गया।गौसपुर चकमजाजिद में सावन, सामर्थ,गुंजन, आयुष, आयुषी,  आंचल,अभिनव,ज्योति के साथ अन्य छोटे छोटे बच्चों ने सामूहिक रूप से पर्व मनाया।इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी बहनों ने भाईयो के कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की तो भाईयो ने भी बहनों को मुसीबत में साथ देने का भरोसा दिलाया तथा एक दूसरे का मूंह भी मीठा कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.