April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पत्रकार की आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन

पत्रकार की आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
महुआ अनुमंडल और राजापाकर प्रखंड के एक दैनिक अखबार के पत्रकार अरुण कुमार श्रीवास्तव की हुई आकस्मिक निधन पर रविवार को यहां पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों ने संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखा।
महुआ में अनुमंडल पत्रकार क्लब महुआ के मोहन कुमार सुधांशु, सुधीर झा, रमेश प्रसाद सिंह, संजय झा, नागेंद्र राय, संतोष वर्मा, नवनीत कुमार, टाइम्स ऑफ़ महुआ के प्रिंस कुमार, सुधीर सिंह, राहुल कुमार गुप्ता, रेणु सिंह आदि के अलावा सुमित सहगल, मजहर हसन, रवि शंकर, सुधीर मालाकार, मुरारी चौधरी, अमर कुमार गुप्ता, नसीम रब्बानी आदि ने 2 मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर पत्रकारों ने कहा कि अरुण कुमार श्रीवास्तव का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.