रालोजपा शिष्टमंडल ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों से मिल दी सांत्वना।
रालोजपा शिष्टमंडल ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों से मिल दी सांत्वना।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
राजापाकर (वैशाली) पिछले दिनों दैनिक भास्कर के पत्रकार अरुण कुमार श्रीवास्तव की असमय निधन पर जहां क्षेत्र में शोक की लहर है ,वहीं विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक नेताओं द्वारा उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना देने की सिलसिला जारी है । ईसी करी में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री व हाजीपुर के पूर्व सांसद पशुपति कुमार पारस के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के शिष्टमंडल ने दिवंगत पत्रकार के घर जाकर उनके परिजनों से मिल सांत्वना दी ।उन्हें ढाढस बंधाते हुए उन्हें हर संभव मदद देने की आश्वासन दिया शिष्टमंडल का नेतृत्व प्रदेश प्रवक्ता शिवनाथ पासवान, जयप्रकाश ,नकुल गुप्ता ,नागेंद्र सिंह ,मनोज कुमार पासवान, रणधीर पासवान, देवेंद्र कुमार सहित अन्य नेता शामिल थे । राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार अरुण कुमार श्रीवास्तव बड़े ही मिलनसार और नेक दिल इंसान थे। उनकी असामायिक निधन से हम सभी मर्माहत हैं। इस दुख की घड़ी में हम सभी उनके परिजनों के साथ खड़े हैं। बताते चलेगी स्वर्गीय श्रीवास्तव का निधन पिछले कई महीनो के लंबी बीमारी के बाद हो गई थी।
