April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मिथिलांचल दलित विकास समिति ने आयोजित की शिक्षा विषयक कार्यशाला ।

मिथिलांचल दलित विकास समिति ने आयोजित की शिक्षा विषयक कार्यशाला ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर )बिहार दलित विकास समिति द्वारा मिथिलांचल दलित विकास समिति पटोरी के डॉ जोश सभागार में शिक्षा विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला की अध्यक्षता संस्था के सचिव नवल भक्त ने की।कार्यशाला का उद्घाटन राज्य मुख्यालय माता सावित्री छात्र मंच के राज्य समन्वयक राधा मोहन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निर्धन परिवार में उच्च स्तर की शैक्षणिक विकास हेतु पठन-पाठन सामग्री एवं ट्यूशन करने हेतु संस्था आर्थिक सहयोग प्रदान करती है ।मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन कर युवाओं को समाज के विकास एवं राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका बढ़ती है ।अंबेडकर प्रेरणा दल के राज्य समन्वयक राघव नायक ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के दर्शन को आत्मसात कर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है ।युवाओं को संविधान को अपने जीवन में आत्मसात कर एक अच्छे और बेहतर समाज की संरचना शिक्षा के बिना संभव नहीं हो सकती है। कार्यशाला में शिव प्रसाद राम ने संस्थान के उद्देश्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस बीचy काउंसलिंग कर 60 इंटर एवं बी ए में पढ़ रहे बच्चों को छात्रवृत्ति सहायता के लिए चुना गया ,जिसमें बबली कुमारी, ऋतिक कुमार ,खुशी कुमारी, श्वेता कुमारी, नीतीश कुमार सहित अन्य बच्चों का नाम शामिल है ।सरस्वती कुमारी, काजल कुमारी ने कार्यशाला को संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन पिंकी कुमारी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.