April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन ।

सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन ।
‌ ‌ गौरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार शरण ने कहा कि सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत विभिन्न आपदाओं के बारे में बताया जाता है। इससे आपके दैनिक जीवन में आपदाओं से सुरक्षा में मदद मिलती है । इस अवसर पर रोवर स्काउट लीडर उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने गतिविधियों के माध्यम से नाव दुर्घटना तथा डूबने से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए । प्राय नाव दुर्घटना तथा डूबने की खबर मिलते रहती है। इन्होंने कहा कि नव से यात्रा करते समय हमें सावधानियां बरतने की जरूरत है। नाव दुर्घटना तब होती है जब नाव में क्षमता से अधिक सवारी बैठ जाते हैं या क्षमता से अधिक सामाग्री उस पर लाद दी जाती है। हमें यह ध्यान देने की जरूरत है कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग नहीं बैठे और वैसे नाव पर बैठकर यात्रा नहीं करनी चाहिए जिस नाव पर क्षमता से अधिक व्यक्ति बैठा हो। वहीं दूसरी ओर नाव से यात्रा करते समय सावधानीपूर्वक बैठना चाहिए । नाव पर सेल्फी लेना, पानी को स्पर्श करना या नाव पर उछलना कूदना खतरनाक है । इसे कभी भी नाव का संतुलन बिगड़ जाएगा और नाव डूबने लगेगा ।हमें यह भी ध्यान देने की जरूरत है यात्रा के समय सुरक्षा के नियमों का पालन करें। इसके साथ ही कोई आदमी पानी में डूब रहा है तो उसके बचाव के उपाय भी बताया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से डूबते हुए व्यक्ति को कैसे बचाया जाए इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सुरक्षित शनिवार के नोडल शिक्षिका सुषमा कुमारी ने इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के माध्यम से नाव दुर्घटना एवं डूबने से बचने के तरकीब बताया। इसके साथ ही परेड एवं योगाभ्यास भी कराया गया।साथ ही राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया । बेहतर प्रस्तुति के आधार पर रिचा रानी तथा कोमल कुमारी को प्रथम ,अंशु कुमारी को द्वितीय तथा लाडली कुमारी एवं अंशु कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कुमार चंदन ,नीतू कुमारी, राकेश कुमार ,उमेश कुमार ,रामबाबू राम ,उमेश कुमार प्रसाद सिंह ,सुरभि कुमारी ,जय कृष्ण पाठक, राहुल कुमार चौधरी, मोहम्मद जमालुद्दीन, अजीत कुमार, पूजा रानी, ऋतुराज ,पूर्णिमा कुमारी, सुषमा कुमारी तथा पंकज कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.