April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बुजुर्ग महिला को डायन बताकर पड़ोसियों ने किया मारपीट, पिलाया मैला *पीड़ित ने विभूतिपुर थाना में दर्ज करवाई प्राथमिकी

बुजुर्ग महिला को डायन बताकर पड़ोसियों ने किया मारपीट, पिलाया मैला

*पीड़ित ने विभूतिपुर थाना में दर्ज करवाई प्राथमिकी

विभूतिपुर/ समस्तीपुर

इस समय समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डायन बताकर पड़ोसियों ने मारपीट किया। साथ ही महिला को मैला पिलाया। मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। मामला को लेकर पीड़ित महिला ने 8 लोगों को आरोपित करते हुए विभूतिपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं। पीड़ित महिला ने आवेदन के माध्यम से बताई कि 13 मार्च 2021 दिन शनिवार की संध्या करीब 6:00 बजे वह अपने घर पर थी। तभी झुंड बनाकर पड़ोस के ही संजय दास, रंजीत दास, विनोद दास, अजय दास, शांति देवी, राधा देवी, रीता देवी, रंजन देवी सभी हाथ में लाठी डंडा एवं लोहे का रॉड लेकर घर पर आया तथा सभी मिलकर कहने लगा कि तुम डायन हो। तुम संजय दास के बेटा को मार दिया है। तुम उसे झाड़-फूंक कर जिंदा कर दो। जिस पर पीड़ित महिला ने कहा कि मैं डायन नहीं हूं। वह कोई बीमारी से मर गया होगा। इसी बात को लेकर सभी ने मिलकर महिला का आंख फोड़ दिया तथा हाथ तोड़ दिया बुजुर्ग महिला को बचाने उनकी दो पुतौह आई। उसे भी रंजीत दास, संजय दास, अजय दास एवं विनोद दास जान मारने की नियत से लोहे की रॉड से सिर पर मेरा। जिससे मेरी पूतौह का सिर फूट गया। उसके बाद सभी मिलकर बुजुर्ग महिला को पटक कर मैला पिला दिया। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताई की सभी मिलकर मुझे और मेरी पुतोह को बेनग्न कर मारा तथा सीकरी और नकमुन्नी खींच लिया। साथी मेरे घर का दीवार, बर्तन, पेटी को तोड़ दिया। हल्ला होने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए जहां सभी मिलकर तीनों को इलाज के लिए विभूतिपुर पीएससी में भर्ती कराया। इस संबंध में विभूतिपुर थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती बताया कि मामला संज्ञान में आया है प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.