April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जन सुराज के बैनर तले पटना के बापू सभागार में नारी शक्ति का विराट प्रदर्शन

जन सुराज के बैनर तले पटना के बापू सभागार में नारी शक्ति का विराट प्रदर्शन ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

पटना ! जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर के नेतृत्व में पटना के बापू सभागार में हजारों महिलाओ द्वारा नारी शक्ति का विराट प्रदर्शन किया गया। बिहार के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में महिलाओं ने जन सुराज के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए जन सुराज के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया ।महिला संवाद के अवसर पर जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर ने कहा कि आगामी 2025 की बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी, जिसमें 40 महिला उम्मीदवार को जीताकर सदन में भेजेंगे ।उन्होंने दूसरे संकल्प में कहा कि जीविका समूह की महिलाओं को ऋण लेने में दो ढाई परसेंट का ब्याज देना पड़ता है,जिसे खत्म करके सरकारी सहायता के द्वारा 4% वार्षिक ब्याज की दर से स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने महिलाओं के बीच में संकल्प दोहराते हुए कहा की 2025 के दिवाली ,छठ में जो बिहार के लोग आएंगे, उन्हें रोजी-रोटी के लिए बाहर जाने नहीं देंगे। प्रशांत किशोर ने महिलाओं को आह्वान करते हुए कहा कि अब तक आप सभी दूसरे के बेटा के भविष्य के लिए मतदान करते आए हैं,अब अपने बेटा के भविष्य को देखते हुए आगामी चुनाव में मतदान करे,बिहार में परिवर्तन की आगाज करें ।प्रशांत किशोर द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण नारी विराट प्रदर्शन में उपस्थित महिलाओं के भीड़ ने साबित कर दिया की आने वाला दिन जन सुराज का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.