April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चिराग बने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वैशाली के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।

चिराग बने  लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वैशाली के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

हाजीपुर (वैशाली )केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का राष्ट्रीय अध्यक्ष पुनः चुना गया है । बताते चले की झारखंड की राजधानी रांची में लोजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन मे पार्टी ने चिराग पासवान को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुनाव किया गया। पार्टी को अपने नेता के कुशल नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा होने के साथ-साथ पार्टी को एक नई ऊंचाई तक ले जाने की परिकल्पना को देखते हुए अध्यक्ष की कुर्सी पर निर्वाचित किया है ।चिराग पासवान के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उनके संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।बधाई देने वालों में पूर्व सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह, छात्र जिला अध्यक्ष श्रीकांत कुमार पासवान, प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान ,कर्मचारी यूनियन जिला अध्यक्ष राकेश पासवान, जिला महासचिव धर्मवीर यादव सहित दर्जनों नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.