बच्चे और क्लस्टर के बच्चे के साथ जॉइनट वर्कशॉप का बैठक की गई
बच्चे और क्लस्टर के बच्चे के साथ जॉइनट वर्कशॉप का बैठक की गई
मधेपुर प्रखंड अंतर्गत माहीश्याम पंचायत के वार्ड नंबर-11 के सामुदायिक भवन मुसहरी मे लीडरशिप नेक्स्ट प्रोग्राम के तहत आजाद सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के बच्चे और क्लस्टर के बच्चे के साथ जॉइनट वर्कशॉप का बैठक की गई जिसमें निम्नलिखित समस्याओं पर चर्चा किया गया और बच्चे तथा समुदाय के लोगों ने खुद आगे बढ़कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की
* बैठक की शुरुआत सबसे पहले प्रार्थना एवं परिचय से शुरुआत की शुरुआत की गई
* तथा पिछले बैठक की समीक्षा की गई जिसमें जो कार्य नहीं हुआ है उसको जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जाए उसे पर चर्चा की गई
* अनामांकित बच्चे तथा ड्रॉप आउट हुए बच्चे को चिन्हित करके स्कूल में जल्द से जल्द नामांकन करवाया जाए इस पर चर्चा किया गया
* समुदाय के बच्चों में नशे का लत लगने की समस्या जिससे गंभीर बीमारी होने की संभावना बढ़ सकती है इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया एवं समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए एक बैठक की जाएगी
* 11 में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है इस पर चर्चा किया गया एवं समाधान आजाद कलेक्टिव नेटवर्क के द्वारा यह निर्णय लिया गया प्रखंड के CDPO को जाकर आवेदन पत्र देंगे ताकि आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण हो सके
* 18 प्लस के बच्चे को चिन्हित कर स्किल ट्रेनिंग से जोड़ने पर चर्चा
* समुदाय के लोगों को लेबर कार्ड बनाने पर चर्चा
* सामुदायिक शौचालय की समस्या
* खुले में लोग सो चाहते हैं जिससे बहुत तरह की बीमारियां हो सकती है यह एक बड़ी समस्या है इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया खुले में लोगों को स्वच्छ जाने से रोकने एवं होने वाले बीमारियों के बारे में जानकारी देने हेतु जागरूकता फैलाने पर चर्चा किया गया
और कम्युनिटी के द्वारा नजरी नक्शा बनाने में सहायता किया गया. और चर्चा कर समाधान भी निकाला गया जिसमें अब जिला स्तरीय बच्चों में खुद से नजरी नक्शा बनाया तथा अपने समुदाय में होने वाले समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और समस्या का समाधान के बारे में विस्तार पूर्वक के रूप से चर्चा किया गया!
