April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनी मेजर ध्यानचंद की जयंती

राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनी मेजर ध्यानचंद की जयंती
महुआ। रेणु सिंह
मेजर ध्यानचंद की जयंती गुरुवार को यहां विभिन्न स्कूलों में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर स्कूलों में शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों को बताया।
संत कबीर उच्चतर विद्यालय नीलकंठपुर व आदर्श मध्य विद्यालय मिरजानगर में मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। इस मौके पर विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया। नीलकंठपुर हाईस्कूल में प्रभारी अजीत कुमार पप्पू व शिक्षक मो मुकीम अख्तर के निर्देशन में बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। यहां खेल में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाएं। उधर मिर्जानगर में छात्रा सलोनी और खुशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यहां प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मेजर ध्यानचंद को हॉकी के दुनिया का भगवान बताया। इस मौके पर यहां विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें बाल संसद के सदस्यों ने महती भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आलोक, शिक्षक सुधा कुमारी, सुमन लता, मो अफजल हुसैन, संगीता कुमारी, रंजीता, आशा, विनीता, सारिका आदि उपस्थित थे। उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में भी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में खेल का आयोजन बच्चों के बीच किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.