April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नीलकंठपुर हाईस्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

नीलकंठपुर हाईस्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को यहां नीलकंठपुर हाईस्कूल में बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां दौड़ में छात्रों को पीछे छोड़ते हुए छात्राओं ने बाजी मारी।
यहां लंबी दौड़ में छात्राओं ने दमखम दिखाएं। 200 मीटर की हुई दौड़ में छात्रोआओं ने दमखम दिखाते हुए बाजी मारी। यहां प्रभारी प्रधानाचार्य अजीत कुमार पप्पू के निर्देशन और खेल शिक्षक मो मुकीम अख्तर के नेतृत्व में खेल काआयोजन किया गया। यहां 200 मीटर की दौड़ में स्वाति, संध्या और आशिया खातून क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। वही 100 मीटर के दौड़ में सरस्वती प्रथम शालू द्वितीय और काजल तृतीय स्थान पाई। लूडो में शालू, अंजलि और खुशबू क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इस मौके पर खेल शिक्षक मोहम्मद मुकीम अख्तर ने छात्र-छात्राओं को खेल को आपसी मित्रता में खेलने की नसीहत दी। इस मौके पर देवा श्रीदेव, डिंपल, रामजीवन, चंदेश्वर, प्रशांत, सुनील, दीपक, मोनिका, नाहिद तनवीर, प्रिय रंजन प्रसून, सुबोध आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.