हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर कुमार सिंह के द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर कुमार सिंह के द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
महुआ के भूतनाथ चौक स्थित एक निजी क्लिनिक पर रविवार को हाजीपुर के हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर कुमार सिंह के द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. सिंह ने लगभग 60 मरीजो की जाँच कर मुफ्त दवा दी गई तथा उचित परामर्श भी दिया गया। छात्र रालोजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन ने कहा कि मुफ्त स्वास्थ्य शिविर से समाज के गरीब लोगो को लाभ मिलता है। उन्होंने हाजीपुर से आये डॉक्टरो की टीम का आभार प्रकट किया और आगे भी शिविर लगाने का अनुरोध किया। शिविर के सफल संचालन में डॉ. दिलीप सिंह,डॉ. लक्ष्मी शर्मा,डॉ. अनिल ठाकुर,अर्जुन कुमार ठाकुर,राकेश सिंह,रत्नेश कुमार राज,राहुल कुमार,सुजीत राघव आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
