स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में बिहार टीम का कोचिंग कैंप लगाया गया था
स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में बिहार टीम का कोचिंग कैंप लगाया गया था
पश्चिम बंगाल के मालदा में आयोजित हो रहे नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार ने मेघालय को 10 -O से पराजित किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले मैच में बिहार ने मेघालय को 10 -O से पराजित किया है। श्री शुक्ला ने बताया कि बिहार के खिलाड़ी अंशु कुमारी ने पांच गोल, रिंकी कुमारी चौहान ने तीन गोल, वैभवी राज सिंह ने एक गोल, अराधना कुमारी ने एक गोल किया। बिहार के लिए गर्व की बात है कि पहली बार बिहार टीम ने सफलता प्राप्त की है। मालूम हो की बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में बिहार टीम का कोचिंग कैंप लगाया गया था । जिसमें बिहार अंडर 14 गर्ल्स फुटबॉल टीम का चयन किया गया था। जो बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान से सहयोग प्रदान किया गया था। बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश प्रकाश सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट अंशा सिंह , राष्ट्रीय खिलाड़ी रजनी अलंकार , बिहार झारखंड के कोच राजेश कुमार सिंह, दीक्षा ग्रुप का कंपनी के निदेशक सामाजिक कार्यकर्ता मिंटू सिंह, कृति फाउंडेशन की सचिव सारिका कुमारी, प्रोफेसर वेद प्रकाश पटेल , मनोज कुमार गुप्ता, पूर्व जिला पार्षद मनोज पटेल, रवि चौधरी, गुड्डू शुक्ला, कन्हाई कुमार झा , निशी सिंह राहुल कुमार इत्यादि ने बिहार टीम के जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
