April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से अगस्त माह तक पूर्व मध्य रेल द्वारा,83 मिलियन टन से अधिक का किया गया लदान तथा 13 हजार 469 करोड़ रूपये से अधिक की हुई प्रारंभिक आय

 

चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से अगस्त माह तक पूर्व मध्य रेल द्वारा,83 मिलियन टन से अधिक का किया गया लदान तथा
13 हजार 469 करोड़ रूपये से अधिक की हुई प्रारंभिक आय

हाजीपुर : 02.09.2024

पूर्व मध्य रेल कोे चालू वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल से अगस्त माह तक माल ढुलाई सहित अन्य सभी स्रोतों से प्राप्त होने वाले आय में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ कुल 13 हजार 469 करोड़ रूपए की प्रारंभिक आय प्राप्त हुई है । यह आय पिछले वर्ष के समान अवधि में प्राप्त प्रारंभिक आय 12 हजार 737 करोड़ रूपये के तुलना में 5.75 प्रतिशत अधिक है।

चालू वित्तीय वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल से *अगस्त माह तक पूर्व मध्य रेल द्वारा 83.28 मिलियन टन का माल लदान* किया गया जो पिछले वित्तीय वर्ष के इसी अवधि में किये गये माल लदान 81.28 मिलियन टन की तुलना में 2.46 प्रतिशत अधिक है। इस प्रकार अप्रैल से अगस्त माह तक किये गये कुल माल लदान से पूर्व मध्य रेल को कुल 11 हजार 151 करोड़ रूपए की आय प्राप्त हुई जो पिछले वित्तीय वर्ष के इसी अवधि के दौरान किये गये माल लदान से प्राप्त आय 10 हजार 741 करोड़ रूपये की तुलना में 3.82 प्रतिशत अधिक है ।

अप्रैल से अगस्त के दौरान मक्का, गेहूं एवं बॉक्साइट के लोडिंग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी है । पिछले वर्ष 2023 में मक्का के 218 रेक की तुलना में अगस्त, 2024 तक मक्का के 368 रेक लोड किए गए, जो 68.81 प्रतिशत की वृद्धि है। पिछले वर्ष गेहूं के 19 रेक की तुलना में अगस्त, 2024 तक गेहूं के 38 रेक लोड किए गए, जो 100 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी तरह पिछले वर्ष 104 रेक की तुलना में अगस्त, 2024 तक बॉक्साइट के 124 रेक लोड किए गए, जो 19.23 प्रतिशत की वृद्धि है।

इसी तरह चालू वित्तीय वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल से *अगस्त माह तक पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से लगभग 102 मिलियन यात्रियों ने यात्रा की जिससे लगभग 2059 करोड़ रूपए का राजस्व* प्राप्त हुआ जो पिछले वित्तीय वर्ष के इसी अवधि में यात्री यातायात से प्राप्त राजस्व 1761 करोड़ रूपये की तुलना में 16.91 प्रतिशत अधिक है ।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.