बेतिया छावनी स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 02 के स्थान पर आरओबी का निर्माण किया जा रहा है
बेतिया छावनी स्थित लेवल क्रासिंग सं.-02 परनि र्माणाधीन आरओबी सितम्बर के अंत तक पूरा होने की संभावना शहर के लोगों की बहुप्रतिक्षीत मांग होगी पूरी तथा ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
हाजीपुर: 02.09.2024
बेतिया छावनी स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 02 के स्थान पर आरओबी का निर्माण किया जा रहा है । इस आरओबी की महत्ता इस बात से समझी जा सकती है कि एक ओर जहां यह एनएच-727 से जुड़ता है वहीं दूसरी ओर यह मैनाटांड तथा नरकटियागंज के लिए सुगम कनेक्टिविटी प्रदान करेगा ।
एनएच-727 से नरकटियागंज और मैनाटांड की ओर जाने वाले भारी वाहनों के कारण लेवल क्रॉसिंग पर हमेशा भारी जाम लगा रहता है। सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने तथा रेलवे ट्रैक की संरक्षा के मद्देनजर रेलवे बोर्ड द्वारा लेवल क्रॉसिंग संख्या 02 के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी गई थी।
इस आरओबी में तीन लेन हैं – बेतिया-लौरिया लेन (700 मीटर), मैनाटांड लेन (398 मीटर) तथा नरकटियागंज लेन (390 मीटर) जिनकी कुल लंबाई 1488 मीटर है।
बेतिया-लौरिया लेन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 06.03.2024 को किया जा चुका है और इसे सड़क यातायात के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही मैनाटांड़-नरकटियागंज लेन को भी 17.05.2024 को सड़क यातायात के लिए खोल दिया गया है। इन लेनों के चालू हो जाने से लोगों को ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिली है ।
अब केवल रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरने वाले 03 सेंट्रल स्पैन (01 BOW स्ट्रिंग गर्डर और 02 कम्पोजिट गर्डर) में से 02 कम्पोजिट गर्डरों का कार्य पूरा हो गया है जबकि एक BOW स्ट्रिंग गर्डर के लॉन्चिंग और इरेक्शन का कार्य प्रगति पर है।
पहले, कुछ तकनीकी मुद्दों के कारण काम की प्रगति धीमी थी। परंतु, अब सभी मुद्दों का समाधान कर लिया गया है और कार्य काफी तेज गति से प्रगति पर है तथा सितंबर 2024 के अंत तक पूरा होने की संभावना है।
पूरे आरओबी के चालू हो जाने के उपरांत सड़क उपयोगकर्ताओं को ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिलेगी और यातायात की आवाजाही आसान और तेज़ हो जाएगी। इसके अलावा, ट्रेनों के संरक्षित परिचालन में भी काफी वृद्धि होगी ।
(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
