April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अजय मंजेकर बने युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष

अजय मंजेकर बने युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष
महुआ। रेणु सिंह
युवा जदयू के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू ने महुआ प्रखंड का कमान महुआ मुकुंदपुर निवासी राजू कुमार रंजन के पुत्र अजय कुमार मंजेकर को सौपा है। इधर प्रखंड अध्यक्ष का कमान मिलते ही श्री मंजेकर ने अपनी जिम्मेवारी निभानी शुरू कर दी है।
सोमवार को यहां नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष अजय मंजेकर ने बताया कि उन्हें जो पार्टी द्वारा कमान दिया गया है, उसे बखूबी निभाएंगे। पार्टी हित और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। उन्हें प्रखंड अध्यक्ष बनने पर पार्टी के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय, अजय भूषण दिवाकर, सौरभ, उमेश, अशोक आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.