करंट से अधेड़ की मौत से परिवार में सुनाई देती है सिसकियां
करंट से अधेड़ की मौत से परिवार में सुनाई देती है सिसकियां
महुआ। रेणु सिंह
घर के दरवाजे पर टूटे तार में करंट लगने से अधेड़ की मौत के बाद परिजनों में सिसकियां सुनाई दे रही है। घटना के दूसरे दिन सोमवार को भी मृतक के परिजनों में कोहराम मचा था और ढाढस बंधाने वालों की भीड़ थी।
महुआ नगर परिषद के भागवतपुर तरौरा वार्ड संख्या 03 में करंट लगने से 49 वर्षीय शंभू सिंह की मौत हो गई थी। पूर्व नप पार्षद अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था। उसकी मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।
