हरे राम हरे राम… महामंत्र से गुंजायमान है पातेपुर का राम
हरे राम हरे राम… महामंत्र से गुंजायमान है पातेपुर का राम
जानकी मंदिर। रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार / सुधीर मालाकार।
पातेपुर (वैशाली ) श्री राम जानकी मंदिर परिसर में
राधे कृष्णा सेवा आश्रम, चंपापुर बाजार, वाल्मीकि त्रिवेनाधाम पश्चिम चंपारण, के तत्वाधान दो दिवसीय हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे…. 24 घंटे अष्टयाम का आयोजन महंत विश्व मोहन दास के नेतृत्व में किया गया। पातेपुर मठ के राजपुरोहित पंडित देवेंद्र झा के नेतृत्व में प्रभात मिश्रा ,अमृतेष झा पुजारी सुभाष मिश्रा, रतन झा ,प्रकाश मिश्रा ,शिवम झा ने मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। प्रधान यजमान संजय राय उर्फ सारथी ने सपत्नी अनुष्ठान का संकल्प लिया।नेपाल बॉर्डर से आए मुक्ति चरण दास के 20, सदस्यीय कीर्तन मंडली में स्त्री एवम पुरुषों ने भाग लिया।
नेपाल बॉर्डर से सटे गांवों के सीता देवी, कलावती देवी राजेश्वर प्रसाद,राम भक्तों के 20 सदस्य टीम ने 24 घंटे के राम धुन शुरू किया। सुमधुर संगीत के साथ महिला मंडली की भावनात्मक प्रस्तुति देख कर दर्शक मंत्र मुग्ध थें।इस मौके पर महंत बाबा विश्व मोहन दास मुख्य पार्षद सनोज पासवान, कैप्टन प्रवीण कुमार विजय कुमार झा , प्रो . धनंजय कुमार झा,कुंदन शर्मा, दिलीप सिंह, चंद्रदीप साह, पूर्व मुखिया विनोद सिंह, राज कुमार सिंह, पारस शर्मा, समेत सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने हरि कीर्तन का श्रवण किया।
