April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन

 

राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन
हाजीपुर-03.09.2024

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में दि. 02.09.2024 से 25.09.2024 तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं/कार्यशाला का आयोजन कराया जाएगा. इसी क्रम में दि.02.09.2024 को हिंदी कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ. इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लिया. उल्लेखनीय है कि इस कार्यशाला के लिए पूर्व मध्य रेल के सभी विभागों को पूर्व में ही सूचित किया गया था.

इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ. कंचन कुमारी, सहायक प्रोफेसर, वैशाली महिला कॉलेज, हाजीपुर ने हिंदी भाषा राजभाषा से विश्वभाषा की ओर विषय पर बोलते हुए कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार में कार्यशालाओं का महत्वपूर्ण स्थान है. इस अवसर पर उन्होंने भारत सरकार की राजभाषा नीति-नियमों का उल्लेख किया और बताया कि राजभाषा में कार्य करने के लिए नीति-नियमों को जानना जरूरी है. उनका कहना था कि हमलोग खुशकिस्मत हैं कि हमारी मातृभाषा हिंदी है, परंतु साथ में यह भी सत्य है कि इससे हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ती है कि हम अपनी मातृभाषा के प्रयोग-प्रसार में क्या योगदान देते हैं? डॉ. कंचन कुमारी ने शिक्षा में मातृभाषा के महत्व को उजागर किया और बताया कि तमाम अवरोधों के बावजूद हर क्षेत्र में हिंदी आगे बढ़ रही है.

इस अवसर पर सिगनल विभाग के श्री रूपक कुमार, जूनियर इंजीनियर (ड्राइंग), सिगनल विभाग, पूमरे/हाजीपुर ने हिंदी का डिजीटलीकरण विषय पर बोलते हुए कहा कि हिंदी की ध्वनियों, हिंदी की शब्द-संपदा एवं हिंदी भाषा के विकास पर अपने विचारों को रखा. साथ ही प्रशासनिक शब्दों के प्रयोग पर प्रकाश डाला. इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.