April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डीएम और एसपी ने किया हाजीपुर मंडल कारा का निरीक्षण

डीएम और एसपी ने किया हाजीपुर मंडल कारा का निरीक्षण

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर, जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय द्वारा संयुक्त रूप से मंडल कारा हाजीपुर का निरीक्षण आज किया गया। लगभग 2 घंटे तक जारी निरीक्षण में डीएम और एसपी ने बारीकी से जेल का मुआयना किया। हालांकि निरीक्षण में किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।
जेल के पुरुष और महिला वार्ड की तलाशी हुई। कारा परिसर में अस्पताल की व्यवस्था भी देखी गई। इस दौरान जेल के अंदर विभिन्न वार्डों की भी तलाशी ली गई
डीएम ने मुलाकातियों की व्यवस्था, बंदियों की क्षमता और संख्या, मेडिकल वार्ड में उपचार की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था सहित साफ सफाई का भी जायजा लिया गया।
मुलाकाती रजिस्टर, जेल रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए। निर्देश दिया गया कि बंदियों के बीच रचनात्मक गतिविधियां कराई जाए।
इस अवसर पर जेल सुपरिंटेंडेंट सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.