April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार में डोमिसाइल नीति हटाने के खिलाफ युवा ने दी जन आंदोलन की चेतावनी ।

बिहार में डोमिसाइल नीति हटाने के खिलाफ युवा ने दी जन आंदोलन की चेतावनी ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) अनुमंडल क्षेत्र के युवाओं में बिहार सरकार की गलत नीति के खिलाफ जन आंदोलन की तैयारी चल रही है । बताते चले कि बिहार सरकार के विभिन्न भर्ती में डोमिसाइल नीति हटा देने से बिहार के छात्रों को बिहार में नौकरी मिलना सपना सा हो गया है, मानो दिन में ही तारे देखने के बराबर है । हाल ही में बी एस एस सी द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती के दुसरा चरण में दुसरे राज्यों के अभ्यर्थियों ने सामान्य श्रेणी के सभी पदों पर कब्जा कर ली।
इसका जानकारी बी एस एस सी से आर टी आई के माध्यम से चला ।इसी मुद्दे पर महुआ अनुमंडल के सभी छात्रों ने डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग सरकार से किया है और छात्रों की मांग नहीं माना गया तो तो छात्रों को विवश हो कर अहिंसात्मक आंदोलन करना होगा।आने वाले विधानसभा चुनावों में सरकार को वोट नहीं देने का संकल्प लिया जायेगा। गांव गांव जाकर लोगों को डोमिसाइल नीति हटा देने से हुई हानि को लोगों को बताया जायेगा । इस मौके पर सुबेश ठाकुर, ओम् नारायण शर्मा,रवि पटेल, मोहम्मद शामिम, रोहित कुमार, बिट्टू कुमार, अमित कुमार, हिमांशु मुखिया, नीतेश कुमार, बिपिन राय, मणिभूषण पांडेय, राहुल कुमार, उमेश कुमार सिंह,कुमोद सिंह, देवराज चौहान, पुष्पम,दीपक, सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.