April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लालगंज विधायक संजय सिंह ने विभिन्न सड़कों का किया शिलान्यास ।

लालगंज विधायक संजय सिंह ने विभिन्न सड़कों का किया शिलान्यास ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

हाजीपुर (वैशाली) जिले के लालगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय कुमार सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में दर्जनों सड़कों का शिलान्यास किया ।

यह सड़क बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के निगरानी में ग्रामीण पथ अनुरक्षणसमिति 2018 के अंतर्गत गांव के विभिन्न हिस्सों में सड़क का शिलान्यास किया गया है। सड़क शिलान्यास के मौके पर ग्रामीणों के अलावे भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे । इसकी जानकारी भाजपा प्रति पिछड़ा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष चितरंजन भगत ने दी ।उन्होंने बताया कि भगवानपुर प्रखंड के पूरन टार से दिलावरपुर चौक, प्रतापटार से रामपुर बखरा, सिरसा रोड से प्रताप टार सहित अन्य सड़कों का शिलान्यास किया गया है ,जो बहुत जल्द ही बनकर तैयार होकर जनता को समर्पित कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.