April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली ,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली ,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली) राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को भाजपा के कोटे से राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया था ।श्री कुशवाहा को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सभा कक्ष में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद कार्यकर्ताओं में फूल और माला से स्वागत किया। वैशाली जिले में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने की खुशी में हर्ष व्यक्त करते हुए श्री कुशवाहा को बधाई दी है ।बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष लालदेव राम, बजेद्र कुमार सिंह पप्पू ,नागेश्वर राय ,कमल सिंह, वरुण पासवान, राजकुमार सिंह राजपूत, आशुतोष कुमार लड्डू, अकील देव सिंह, उमेश कुशवाहा, मनोज कुमार राय, प्रो दुखहरण सिंह, हुलास सिंह, कृष्णनंदन सिंह सहित अन्य शामिल है ।कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताते हुए कहा कि आने वाले समय में संगठन एवं बिहार के विकास में श्री कुशवाहा का योगदान अविस्मरणीय रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.