April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ गांधी स्मारक के 2 किलोमीटर गोलार्ध में जाम के कारण गाड़ियों की लगी रही लंबी कतारें

महुआ गांधी स्मारक के 2 किलोमीटर गोलार्ध में जाम के कारण गाड़ियों की लगी रही लंबी कतारें
लंबे समय तक जाम में फंसकर परेशान रहे लोग
महुआ। रेणु सिंह
गुरुवार को महुआ बाजार में तीज और चौथचंदा पर्व के पूर्व संध्या पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ के कारण बाजार इस कदर जाम हुआ कि लोग जहां के तहां ठहर से गए। बाजार के 2 किलोमीटर गोलार्ध में जाम से गाड़ियों की लंबी करें लगी रही। इस जाम में फंसकर लोग परेशान रहे।
यहां बाजार में पूर्वाहन 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक बाजार जाम से जकथक बना रहा। गांधी स्मारक से शुरू हुआ जाम पूरा बाजार को अस्त व्यस्त कर दिया। इस बीच यहां गोला रोड तो जाम का मिसाल बना रहा। इस रोड में तो लोग पैदल भी नहीं जा पा रहे थे। सड़क किनारे दुकानदार अपने दुकान छान रखे थे। उसके बाद फुटपाथी दुकानदारों का कब्जा होने से संकीर्ण बनी सड़क से निकलना मुश्किल हो रहा था। इसी में बाइक वाले, साइकिल वाले, गाड़ी वाले निकलना चाह रहे थे। जिससे यह रोड पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। इस रोड से अनुमंडल अस्पताल जाने में मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जाम ऐसी की कोई गाड़ियां नहीं निकल रही थी। एंबुलेंस तो सायरन बजाते रहा लेकिन इसका असर किसी पर नहीं पड़ रहा था। कोई हर पातेपुर रोड, अनुमंडल कार्यालय रोड, समस्तीपुर रोड, पुल रोड, थाना चौक, देसरी रोड, जवाहर चौक जाम से अस्त व्यस्त बना रहा। जाम पर काबू पाने के लिए एक दो पुलिस के जवान पहुंचे लेकिन वे भी स्थिति देख समझ नहीं पा रहे थे कि इस पर कैसे काबू पाया जाए। बाद में धीरे-धीरे भीड़ छंटने पर गाड़ियां निकलने लगी और तब जाकर स्वत: जाम समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.