बैंक की ओर से स्कूल में किया गया पौधारोपण
बैंक की ओर से स्कूल में किया गया पौधारोपण
महुआ। रेणु सिंह
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा महुआ की ओर से यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंहराय पूर्वी में गुरुवार को शिक्षक दिवस के मौके पर पौधरोपण किया गया। यहां पौधारोपण कर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण से संबंधित जानकारी दी गई।
बैंक की कर्मी अलका कुमारी ने स्वयं उपस्थित होकर यहां स्कूल में पौधारोपण किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक के अलावा शिक्षक विजय कुमार, सुजाता कुमारी, रूबी राय, राजीव, शिवजी आदि उपस्थित थे। इस मौके पर शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण से संबंधित विभिन्न जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण संतुलन के लिए बच्चों को कम से कम एक पौधे लगाने को कहा।
