April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मांग बढ़ने से फलों के भाव हुए दुगने

मांग बढ़ने से फलों के भाव हुए दुगने
महुआ। रेणु सिंह
हरतालिका तीज और चौथचंदा व्रत को लेकर फलो की मांग बढ़ने से उसकी कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि हुई। गुरुवार को तो खरीदारों की इतनी भीड़ हुई की फल वालों की खूब चांदी कटी। वही हर फलों का नाम दुगनी हो गई। हालांकि महंगाई के बावजूद लोगों ने अपने अनुसार फलों और पूजन सामग्रियों की खरीदारी की।
यहां खरीदारों की भीड़ को देखते हुए फल वाले दुकानदारों ने फलों के भाव में अप्रत्याशित वृद्धि कर दी। सेव, संतरा, केला, बेदाना, नाशपाती, अमरूद आदि के भाव दुगनी हो गई। हालांकि पर्व को देखते ही हुए लोगों ने अपने अनुसार इसकी खरीदारी की। वही मकई के बाल, खीरा तो मिलना मुश्किल हुआ। बताया गया कि पर्व पर सारे मौसमी फल और अनाज चढ़ाए जाते हैं। चौथचंदा व्रत पर मकई के बाल, केला, दही, खीर, विभिन्न फल चढ़ाए जाते हैं। वही तीज के लिए विभिन्न पकवान की भी लोगों ने खरीदारी की। बाजार में खजूर, पिरकिया सहित विभिन्न पकवान बिक रहे थे। महंगाई के बावजूद लोगों की आस्था भारी पड़ी। लोगों ने पर्व के लिए रुपए कर्ज लेकर भी पूजन सामग्रियों की खरीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.