April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षक दिवस पर सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक

शिक्षक दिवस पर सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक
महुआ। रेणु सिंह
शिक्षक दिवस पर यहां कार्य कुशलता के लिए सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन यहां सती घाट वाया नदी तट अवस्थित एक भवन पर कुशवाहा संघ की ओर से किया गया।
यहां वैशाली विद्यालय से सेवानिवृत शिक्षक दीप नारायण सिंह की अध्यक्षता और पंकज कुशवाहा के संचालन में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वैशाली विद्यालय से सेवानिवृत शिक्षक राजेंद्र प्रसाद राय, हरिनंदन प्रसाद सिंह, रामसागर सिंह,शरीफ सजदा, तथा शिक्षक संघ के पंकज कुशवाहा को अंग वस्त्र, कलम और बुके देकर सम्मानित किया गया। यहां पर लोगों ने शिक्षक से राष्ट्रपति बने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही यहां जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस भी मनाया गया। इस मौके पर कुशवाहा संघ के उमेश प्रसाद सिंह, श्याम प्रसाद कुशवाहा, राघवेंद्र कुशवाहा, त्रिभुवन सिंह, श्याम बाबू सिंह, सूरज नारायण सिंह, जय किशुन सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे। उधर कपिलदेव राय आईटीआई पर रामनाथ यादव के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया। जेआरए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन पर निदेशक जागेश्वर राय के नेतृत्व में शिक्षकों का सम्मान किया गया। एनएन कॉलेज सिंघाड़ा, अक्षयवट राय कॉलेज महुआ, उच्च विद्यालय महुआ, नीलकंठपुर, प्रेमराज, कर्णपुरा, हरपुर के अलावा अन्य मध्य विद्यालय, सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों कोचिंग संस्थानों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.